Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Oct, 2017 01:32 PM
चलती रेलगाड़ी से गिरने वाले अज्ञात व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए लाश को मोर्चरी में रख दिया है।
राजपुरा (निर्दोष) : चलती रेलगाड़ी से गिरने वाले अज्ञात व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए लाश को मोर्चरी में रख दिया है।
जानकारी के अनुसार राजपुरा रेलवे स्टेशन के पास 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति चलती रेलगाड़ी से गिर गया। उसको गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के लिए चंडीगढ़ अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी, जबकि मृतक प्रवासी लगता है।