Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Oct, 2017 02:42 PM
विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर एक व्यक्ति के विरुद्ध थाना सिटी बरनाला में मामला दर्ज किया गया है।
बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर एक व्यक्ति के विरुद्ध थाना सिटी बरनाला में मामला दर्ज किया गया है। महिला थानेदार परमिन्द्र जीत कौर ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गत दिवस रणजीत सिंह पुत्र राम सिंह वासी प्रेम नगर बरनाला उसके घर मोटरसाइकिल खड़ा करके चला गया।
वह उस समय घर में अकेली थी। इस दौरान वह फिर से उसके घर आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया। पुलिस ने बयानों के आधार पर उक्त अरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।