अकालियों की लूट में भाजपा बराबर की भागीदार रही, अब भी शिअद का साथ नहीं छोड़ा : जाखड़

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Oct, 2017 05:22 PM

sunil jakhar punjab congress

जाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला पर सियासी पलटवार करते हुए कहा है कि पंजाब में एक दशक तक पूर्व अकाली सरकार द्वारा मचाई गई लूट में भाजपा बराबर की भागीदार थी। जाखड़ ने आज गुरदासपुर दानामंडी जाकर धान की...

जालन्धर(धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला पर सियासी पलटवार करते हुए कहा है कि पंजाब में एक दशक तक पूर्व अकाली सरकार द्वारा मचाई गई लूट में भाजपा बराबर की भागीदार थी। जाखड़ ने आज गुरदासपुर दानामंडी जाकर धान की खरीद का जायजा लिया। उसके बाद वह डेरा बाबा नानक हलके में कांग्रेसी विधायक सुखजिंद्र रंधावा द्वारा आयोजित धन्यवादी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए। 

उन्होंने कहा कि सांपला अब यह कह रहे हैं कि गुरदासपुर संसदीय सीट के उप चुनाव में भाजपा की हार के लिए अकाली दल जिम्मेदार है क्योंकि लोग अकालियों को पसंद नहीं कर रहे हैं। जाखड़ ने सांपला से पूछा कि अकाली सरकार में तो भाजपा भी 10 वर्षों तक शामिल रही है परन्तु राज्य में फैले माफिया राज व लूटमार को लेकर भाजपा ने अपनी आंखें मूंदें रखी थी। उन्होंने कहा कि उस समय भाजपा को यह एहसास नहीं हुआ था कि पंजाब को अकाली क्यों लूट रहे हैं। अब भी भाजपा ने अकाली दल का साथ नहीं छोड़ा है।

जाखड़ ने कहा कि गुरदासपुर उप चुनाव में कांग्रेस की जीत से जो आंधी चली है वह केवल पंजाब तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि इसका असर गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों पर भी पडऩे वाला है। उन्होंने कहा कि गुजरात में अभी तक चुनाव आयोग ने चुनावी तारीखों का ऐलान नहीं किया जिससे स्पष्ट है कि भाजपा को अपनी हार सामने दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात में भी जी.एस.टी. तथा नोटबंदी का असर स्पष्ट दिखाई दे रहा है क्योंकि समूचा व्यापारी वर्ग कांग्रेस के साथ आ खड़ा हुआ है। 

जाखड़ जिनके साथ कांग्रेसी विधायक सुखजिंद्र रंधावा तथा बरिन्द्रमीत पाहड़ा भी थे, ने कहा कि नोटबंदी व जी.एस.टी. के कारण देश की आर्थिक गतिविधियां रुक गई हैं। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा क्यों गुजरात चुनावों से दौड़ रही है। अब भाजपा सरकार ट्रैक्टरों पर टैक्स लगाने जा रही है जिसका वह संसद में जोरदार विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की मंडियों में 95 प्रतिशत धान की लिफ्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है तथा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 24 घंटों के भीतर पेमैंट का भुगतान किसानों को किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!