कैप्टन राज में हुई कई अकाली नेताओं की हत्या : सुखबीर

Edited By Updated: 05 May, 2017 08:52 AM

sukhbir badal calls for immediate action on akali workers death

शिरोमणि अकाली दल ने आज फिरोजपुर के एस.एस.पी. दफ्तर का घेराव किया।

फिरोजपुर (कुमार): शिरोमणि अकाली दल ने आज फिरोजपुर के एस.एस.पी. दफ्तर का घेराव किया। धरने में अकाली दल के प्रधान व पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी शामिल हुए। यह धरना फिरोजपुर के गांव रुकनशाह वाला में लक्खा व उसके साथियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग करके घायल किए गए शिरोमणि अकाली दल के जिला उपप्रधान बलविंद्र सिंह और उनके पिता हरनाम सिंह और भाई जोङ्क्षगद्र सिंह के कातिलों को तुरंत पकडऩे तथा जिम्मेदार पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर दिया गया था। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) द्वारा पूर्व विधायक जोङ्क्षगद्र सिंह जिंदू, गुरुहरसहाय के हलका इंचार्ज बरदेव सिंह नोनी मान, पूर्व विधायक हरि सिंह जीरा, चेयरमैन अवतार सिंह मिन्ना, कैश मान, रोहित कुमार, रोजी बरकंदी आदि शामिल हुए। 


इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि डेढ़ महीना पहले पंजाब की सत्ता में आई कै. अमरेंद्र सिंह की सरकार के कार्यकाल में अकाली वर्करों पर धक्केशाहियां की जा रही हैं। करीब 11-12 अकाली नेताओं की कांग्रेसियों द्वारा हत्याएं की जा चुकी हैं। पुलिस भी कांग्रेसी नेताओं की शह पर अकाली वर्करों को परेशान कर रही है।  यही नहीं, फिरोजपुर के गांव रुकनशाह वाला में 2 अकालियों की हत्या फिरोजपुर पुलिस की लापरवाही के कारण हुई है और पुलिस सरकार के दबाव में कातिलों का साथ दे रही है।  


अकाली नेता बलविंद्र सिंह ने कई बार एस.एस.पी. और एस.एच.ओ. कुलगढ़ी के पास जाकर लिखित शिकायतें दीं और पुलिस अधिकारियों को बताया था कि लक्खा उनकी जान के पीछे पड़ा हुआ है व उन्हें धमकियां दे रहा है। यहां तक कि उसने अपनी फेसबुक पर भी कुछ दिन पहले धमकियां दी थीं। एस.एच.ओ. कुलगढ़ी ने कार्रवाई करने की जगह बलविंद्र सिंह को सरपंची छोडऩे और लक्खा का कहा मानने को कहा। लक्खा की कांग्रेसी नेताओं और विधायकों के साथ फोटो है और यह बात जगजाहिर है कि यह गोलीकांड कांग्रेसियों की शह पर ही किया गया है।  

48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
सुखबीर सिंह बादल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर सभी हत्यारों को पकड़ा नहीं गया और लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एफ.आई.आर. को ठीक नहीं किया गया तो शिरोमणि अकाली दल पंजाब स्तर पर संघर्ष शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेसियों ने अकाली नेताओं और वर्करों के साथ धक्केशाही की तो वह सरकार नहीं चलने देंगे।    

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!