Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jan, 2018 03:29 PM
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने 1984 दंगों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने ही सिखों के खिलाफ हिंसा को भड़काया था। उनकी निगरानी में दिल्ली में दंगे हो रहे थे।
जालंधर/नई दिल्ली : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने 1984 दंगों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने ही सिखों के खिलाफ हिंसा को भड़काया था। उनकी निगरानी में दिल्ली में दंगे हो रहे थे।
सुखबीर सिंह बादल का यह बयान उन रिपोर्टों के बाद आया है, जिनमें कहा गया था कि राजीव गांधी ने सीनियर कांग्रेस लीडर जगदीश टाइटलर के साथ दंगों के दौरान शहर का राउंड लिया था। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि राजीव अपनी आंखों को सामने कत्लेआम होता देख रहे थे। सी.बी.आई. को इसकी जांच करनी चाहिए। यह काफी अहम मुद्दा है।
इधर, सुखबीर सिंह बादल के बयान के बाद कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि बादल के बयान में कोई दम नहीं है। यह कहना ठीक नहीं है कि राजीव गांधी राउंड ले रहे थे और उनके सामने हत्याएं हो रही थीं लेकिन उन्होंने इसे रोकने की कोशिश नहीं की।
वहीं सिख दंगा पीड़ितों का केस लड़ने वाले एच.एस. फुलका ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की दंगों में भूमिका की जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि टाइटलर के बयान पर कांग्रेस ने अपना पक्ष रखते कहा है कि राजीव गांधी भीड़ को शांत करने के लिए कई इलाकों में गए थे। इससे साफ जाहिर होता है कि राजीव गांधी उन इलाकों में गए थे यहां सिख कत्लेआम हुआ था। अब कांग्रेस को यह साबित करना होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री भीड़ को शांत करने के लिए गए थे।