पति के थे अन्य महिला से अवैध संबंध, दुखी विवाहिता ने लगाया मौत को गले

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Oct, 2017 12:59 PM

suicide case by the wife

पति के अवैध संबंधों से परेशान एक विवाहिता ने  जहरीली वस्तु निगल ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

धूरी (संजीव जैन): पति के अवैध संबंधों से परेशान एक विवाहिता ने  जहरीली वस्तु निगल ली, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने अपनी लड़की की मौत को कत्ल बताते हुए इसके लिए मृतका के पति, सास व 2 देवरों सहित अवैध संबंधों की आरोपी पड़ोस में रहने वाली एक विवाहित महिला को जिम्मेदार बताया है।

पुलिस द्वारा उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतका कुसुम रानी उर्फ इन्दू के पिता रामेश कुमार निवासी गिद्दड़बाहा के अनुसार उन्होंने अपनी इस सबसे छोटी लड़की का विवाह साल 2003 में धूरी के महेश नगर में रहने वाले सतीश कुमार पुत्र वेद प्रकाश के साथ किया था। उनके अनुसार शादी के लगभग डेढ़ साल बाद उनकी लड़की ने एक लड़के को जन्म दिया था, जिसकी कि जन्म होते ही मौत हो गई थी। इसके लगभग दो-अढ़ाई साल बाद उनकी लड़की ने एक लड़की को जन्म दिया था तथा इसके बाद से ही लड़की के ससुराल परिवार वालों का रवैया उनकी लड़की के प्रति सख्त हो गया था। इसे लेकर उसके ससुराल वाले अक्सर उसके साथ झगड़ा करते थे। इसके करीब 2 साल बाद उसने एक और लड़की को जन्म दिया था, जिसे उसके सुसराल वालों ने रखने से साफ इंकार कर दिया था। 

रामेश कुमार के अनुसार अपनी लड़की के साथ रोज होने वाले क्लेश से दुखी होकर उन्होंने बाद में जन्मी बच्ची को जुबानी तौर पर अपनी बड़ी विवाहित लड़की को गोद दे दिया था। उसके बाद मृतका कुसुम रानी द्वारा एक लड़के को जन्म देने के बाद भी उसके ससुराल वालों का लड़ाई-झगड़ा पहले की तरह ही जारी था। अब करीब 3 साल से उनके दामाद सतीश कुमार ने अपने पड़ोस में ही रहती एक विवाहिता गुड्डो के साथ अवैध संबंध बना लिए थे। उसे ऐसा करने से रोकने पर सतीश कुमार उसके साथ मारपीट करता था तथा इस मारपीट में उसकी सास प्रकाश देवी और दोनों देवर पम्मी व हैप्पी भी साथ देते थे।

इस रोज की मारपीट और अपने पति के अवैध संबंधों से दुखी कुसुम रानी लगभग 9 महीने पहले अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर अपने मायके गिद्दड़बाहा आ गई थी। इस मामले को हल करने हेतु पंचायती बातचीत के सिरे न चढऩे के कारण वह अपने मायके में ही रह रही थी। अब गत 24 सितम्बर को सतीश कुमार गिद्दड़बाहा आकर मिन्नतें कर कुसुम को वापस धूरी ले आया था तथा उसने विश्वास दिलाया था कि वह अब गुड्डो के साथ कोई संबंध नही रखेगा तथा न ही उसके साथ किसी तरह की कोई मारपीट ही करेगा लेकिन अक्सर बातचीत के दौरान उनकी लड़की बताती थी कि उसका पति सतीश कुमार फिर से गुड्डो के साथ अवैध संबंध रखने के लिए लड़ाई-झगड़ा करने लगा है।

रामेश कुमार के अनुसार गत दिवस उन्हें कुसुम ने सुबह करीब साढ़े 7 बजे फोन करके बताया था कि आज उसके पति सतीश कुमार, सास प्रकाश देवी, दोनों देवरों पम्मी व हैप्पी तथा गुड्डो ने उसके साथ मारपीट की थी तथा वह आपस में कुछ खुसर-फुसर भी कर रहे थे। कुसुम ने यह अंदेशा भी जाहिर किया था कि आज शायद ये उसे कुछ देकर मारने की कोशिश भी कर सकते हैं। इसके बाद कल ही दोपहर करीब साढ़े 11 बजे कुसुम के देवर ने उन्हें फोन कर बताया था कि आपकी लड़की की मौत हो गई है तथा आकर उसे संभाल लो।

उन्होंने बताया कि जब वह धूरी पहुंचे तो उनकी लड़की की मौत हो चुकी थी तथा उसकी लाश सिविल अस्पताल के शव गृह में पड़ी थी। मृतका के पिता रामेश कुमार द्वारा यह यकीन जाहिर करने पर कि उनकी लड़की को उसके पति सतीश कुमार, सास प्रकाश देवी, देवर पम्मी व हैप्पी के अलावा गुड्डो ने कोई जहरीली वस्तु खिलाकर उसका कत्ल कर दिया है, के बाद पुलिस द्वारा उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!