Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jun, 2017 08:52 AM
आर्थिक तंगी के क रण किसान गुरजंट सिंह (40) पुत्र नंद सिंह निवासी वार्ड नंबर 8 सरदूलगढ़ ने 15 जून को जहरीली वस्तु निगल ली थी। जिसके बाद उसे मानसा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां आज उसकी मौत हो गई।
मानसा (मित्तल): आर्थिक तंगी के क रण किसान गुरजंट सिंह (40) पुत्र नंद सिंह निवासी वार्ड नंबर 8 सरदूलगढ़ ने 15 जून को जहरीली वस्तु निगल ली थी। जिसके बाद उसे मानसा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां आज उसकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी गुरप्रीत कौर द्वारा पुलिस को दिए बयान अनुसार उसका पति आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहता था और उसके सिर पर बैंक व अन्य का काफी कर्ज था। जांच अधिकारी सहायक थानेदार हरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद लाश वारिसों के हवाले कर दी है।