बड़े भाई ने कहा ऐसा तो 7वीं कक्षा के छात्र ने लगाया फंदा

Edited By Updated: 19 Feb, 2017 09:43 AM

suicide case

बड़े भाई ने पढऩे के लिए मासूम बच्चे को कहा तो निराश बच्चे ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हर्ष ठाकुर (13) पुत्र गंगा बख्श सिंह निवासी मोता सिंह नगर के रू प में हुई है।

जालंधर(राजेश): बड़े भाई ने पढऩे के लिए मासूम बच्चे को कहा तो निराश बच्चे ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हर्ष ठाकुर (13) पुत्र गंगा बख्श सिंह निवासी मोता सिंह नगर के रू प में हुई है। मृतक बच्चा 7वीं कक्षा का छात्र था जिसने आत्महत्या सिर्फ इसलिए की कि उसको भाई ने पढ़ाई करने को कह दिया। घटना की सूचना के बाद थाना 6 के  ए.एस.आई. मुल्ख राज ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ए.एस.आई. मुल्ख राज के अनुसार मृतक हर्ष के पिता गंगा बख्श सिंह ने बताया कि हर्ष 7वीं कक्षा में पढ़ता था तथा उनका बड़ा बेटा अभिषेक एम.ए. फाइनल में पढ़ता है। वे दोनों घर में अकेले थे कि अभिषेक ने हर्ष को पढऩे के लिए कहा तो हर्ष घर के बाहर बने बरामदे में अलग से पढऩे के लिए चला गया। कुछ देर बाद उसने बाहर जाकर देखा तो हर्ष बरामदे में लगी ग्रिल के साथ लटक रहा था। उसके गले में चुनरी बंधी थी। अभिषेक ने तुरंत उसे नीचे उतारा व सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया पर तब तक हर्ष की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने हर्ष के पिता के बयानों पर 174 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!