Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Oct, 2017 03:24 PM
शहर के गांव मलकाना में एक किसान द्वारा कर्ज से दुखी होकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
तलवंडी साबो (मुनीश) : शहर के गांव मलकाना में एक किसान द्वारा कर्ज से दुखी होकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार गांव मलकाना के किसान गुरप्रीत सिंह पुत्र हरदेव सिंह जिस पर करीब 7 लाख का कर्ज था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कर्इ दिनों से परेशान चल रहा था, जिस कारण उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक किसान 3 बहनों में का इकौलता भाई था।