Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jan, 2018 01:46 AM
राष्ट्रीय शहीद सरदार उधम सिंह की यादगार में जलियांवाला बाग में स्थापित करने के लिए बाग की से मुख्य द्बार के साथ शहीद की प्रतिमा लगाई जा रही है, जिससे पर्दा हटाने की रस्म केंद्रीय ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह 13 मार्च 2018 को निभाएंगे। इस मौके पर उनके साथ...
गुरुहरसहाय/ फिरोजपुर: राष्ट्रीय शहीद सरदार उधम सिंह की यादगार में जलियांवाला बाग में स्थापित करने के लिए बाग की अोर से मुख्य द्बार के साथ शहीद की प्रतिमा लगाई जा रही है, जिससे पर्दा हटाने की रस्म केंद्रीय ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह 13 मार्च 2018 को निभाएंगे।
इस मौके पर उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री मानवीय संसाधन मंत्रालय प्रकाश जावेदकर, सांस्कृतिक मंत्री सुभाष चंद्र और अन्य हस्तियां शामिल होंगी। इससे सम्बन्धित प्रतिमा लगाने जा रही संस्था इंटरनेशनल सर्व कम्बोज समाज के प्रधान शिन्दरपाल सिंह बॉबी कम्बोज ने बताया कि पिछले साल शहीद उधम सिंह को बनता मान सम्मान देने की मांग को लेकर यंत्र -मंत्र से इंडिया गेट तक हजारों की संख्या में मार्च किया गया था। जिसके बाद केंद्रीय ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह ने सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुभाष चंद्र और प्रकास जावेदकर को बनती कार्यवाई करने के लिए लिखा था।
बॉबी के मुताबिक इंटरनेशनल सर्व कम्बोज समाज की तरफ से शहीद का 10 फुट ऊंची प्रतिमा बनवाई जा रही है, जो 5 फुट ऊंचे चबूतरे पर लगाई जा रही है। चबूतरे पर शहीद उधम सिंह के जीवन और शहादत के में बारे लिखा जाएगा। इसके साथ ही शहीद पर चले मुकदमों के दस्तावेज, शहीद की डायरी, इस्तेमाल किया गया पिस्तौल और अन्य सामान जो कि लंदन में पड़ा है, उसे भारत लाने की मांग की गई है।