Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Sep, 2017 02:50 PM
गांव बलपुरियां में खेतों में काम कर रहे एक युवक को सांप द्वारा डस लिया गया।
बटाला (बेरी, सैंडी):गांव बलपुरियां में खेतों में काम कर रहे एक युवक को सांप द्वारा डस लिया गया।
जानकारी देते हुए भान सिंह ने बताया कि उसका लड़का रंजीत सिंह खेतों में काम कर रहा था कि अचानक एक जहरीले सांप ने उसके पांव में डंक मार दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उन्होंने बताया कि तुरंत रंजीत सिंह को सिविल अस्पताल बटाला में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया।