Edited By Updated: 22 Apr, 2017 08:57 AM
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बेकसूर अकाली वर्करों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं द्वारा राज्य सरकार की मशीनरी की शह और मदद से शुरू ङ्क्षहसा के विरुद्ध चेतावनी दी है।
चंडीगढ़(पराशर): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बेकसूर अकाली वर्करों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं द्वारा राज्य सरकार की मशीनरी की शह और मदद से शुरू ङ्क्षहसा के विरुद्ध चेतावनी दी है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मानसा में कांग्रेसियों द्वारा कत्ल किए गए सुखविंद्र सिंह के परिवार से दिली हमदर्दी प्रकट की। बादल सीनियर ने कहा कि इस घटना का दर्द शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता और कांग्रेस राज के बाद पंजाब में जंगल राज हो गया है।
पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस जब भी सत्ता में आई है उसने हमेशा अकाली वर्करों के खिलाफ बदले की भावना से धक्केशाहियां की हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसी यह सब कुछ इसलिए करते हैं ताकि अकाली वर्कर और नेता कांग्रेसियों द्वारा की जाने वाली लूट के खिलाफ न बोलें।