दिल्ली की ‘आप’ सरकार जैसा होगा कैप्टन सरकार का हाल : श्वेत मलिक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 May, 2017 08:56 AM

shwet malik speaks against aap congress

राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने कहा कि देश में कांग्रेस युग की समाप्ति का दौर चल रहा है। कांग्रेस की अब केवल 6 राज्यों में सरकार है

लुधियाना(गुप्ता): राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने कहा कि देश में कांग्रेस युग की समाप्ति का दौर चल रहा है। कांग्रेस की अब केवल 6 राज्यों में सरकार है जबकि भाजपा के पूरे देश में 1398 विधायक हैं जबकि लोकसभा में भाजपा के 283 सांसद हैं। 10 सदस्यों के साथ शुरू हुई भाजपा आज 12 करोड़ सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह बात भाजपा की जिला कार्यकारिणी में भाग लेने आए श्वेत मलिक ने सर्कट हाऊस में पत्रकार सम्मेलन में कही। 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का व्याखान करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के सर्वपक्षीय विकास के लिए उल्लेखनीय कदम उठाए हैं। देश को स्व४छ बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने स्वयं आगे होकर स्व४छ भारत अभियान चलाया।  एक प्रश्न के उत्तर में श्वेत मलिक ने कहा कि दिल्ली में जो हालत आम आदमी पार्टी की सरकार की हुई है, वहीं हालत पंजाब में कैप्टन सरकार की होगी। आज रेत, बजरी के दाम आसमान को छू रहे हैं। 

रेत की खदानें कांग्रेसी मंत्री अपने करीबियों को दे रहे हैं। लोग विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को वोट डालकर अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं।  श्वेत मलिक ने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद पर चलने वाली पार्टी है जबकि भाजपा में चाय बेचने वाले से लेकर पोस्टर लगाने वाला आम कार्यकत्र्ता भी प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुंच सकता है। पत्रकार सम्मेलन में जिला भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र अरोड़ा, पंजाब भाजपा के प्रवक्ता सतीश मल्होत्रा, महामंत्री जतिन्द्र मित्तल, रजनीश धीमान, उपाध्यक्ष संजय कपूर, परमिन्द्र मेहता, डा. सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!