13 मार्च को स्थापित होगा शहीद उधम सिंह का बुत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Mar, 2018 09:42 AM

shaheed udham singh statue

जलियांवाला बाग अमृतसर के भयानक खूनी अध्याय का बदला देश के महान शहीद राम मोहम्मद सिंह आजाद उर्फ  ऊधम सिंह ने अंग्रेजों की राजधानी लंदन के कैकस्टन हाल में मुख्य दोषी माइकल ओ डायर को मार कर लिया था तथा भारत की शान को चार चांद लगाए थे और अब करीब 100 साल...

फिरोजपुर (कुमार): जलियांवाला बाग अमृतसर के भयानक खूनी अध्याय का बदला देश के महान शहीद राम मोहम्मद सिंह आजाद उर्फ  ऊधम सिंह ने अंग्रेजों की राजधानी लंदन के कैकस्टन हाल में मुख्य दोषी माइकल ओ डायर को मार कर लिया था तथा भारत की शान को चार चांद लगाए थे और अब करीब 100 साल बाद इंटरनैशनल कंबोज धर्म समाज की तरफ से 13 मार्च को शहीद का बुत जलियांवाला बाग में स्थापित होने जा रहा है। 

ये विचार शहीद ऊधम सिंह, भगत सिंह मैमोरियल फाऊंडेशन पंजाब के प्रधान इंजीनियर सुखचैन सिंह लायलपुरी ने व्यक्त किए। कि 13 मार्च को इस बुत का पर्दा उठाने की रस्म राजनाथ सिंह गृहमंत्री भारत सरकार और उनके साथ अन्य 5 सहयोगी मंत्री विशेष तौर पर पहुंचेंगे। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह अपने कैबिनेट मंत्रियों सहित, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल सहित समूह अकाली लीडरशिप, भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान और केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व प्रधान कमल शर्मा सहित भाजपा की लीडरशिप और  सामाजिक, धार्मिक संगठनों के नेताओं को बुलाया गया है। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!