4 महीने पहले आया सिक्योरिटी गार्ड निकला मास्टर माइंड

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Aug, 2017 02:20 PM

security guard turns out to be mind

थाना डिवीजन नं. 8 के इलाके सिविल लाइन के हौजरी व्यापारी गगन जैन को 2 दिन पहले रात के समय फोन कर 2 करोड़ की फिरौती मांगने के केस

लुधियाना (ऋषि): थाना डिवीजन नं. 8 के इलाके सिविल लाइन के हौजरी व्यापारी गगन जैन को 2 दिन पहले रात के समय फोन कर 2 करोड़ की फिरौती मांगने के केस को कमिश्ररेट पुलिस ने हल कर लिया है। 4 महीने पहले रखा सिक्योरिटी गार्ड इस खेल का मास्टर माइंड निकला। जिसने साथ में ड्यूटी करने वाले दूसरे सिक्योरिटी गार्ड के दोनों बेटों के संग मिलकर प्लान बनाया था। फिरौती का फोन जल्द अमीर बनने के लिए किया था। इस बात का खुलासा पुलिस कमिश्नर आर.एन. ढोके, डी.सी.पी. क्राइम गगन अजीत सिंह ने वीरवार को पत्रकार सम्मेलन दौरान किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिक्योरिटी गार्ड कृष्ण कुमार (50) निवासी शिमलापुरी और दूसरे सिक्योरिटी गार्ड लखविंद्र सिंह के बेटे गगनदीप सिंह (22) व रमनदीप सिंह (28) निवासी पटेल नगर, हैबोवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से फिरौती की काल करते समय प्रयोग की गई कार भी बरामद कर ली है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पुलिस गहनता से पूछताछ करेगी।  


दोनों भाइयों को मिलने थे 50 लाख
सी.पी. के अनुसार जांच दौरान सामने आया कि कृष्ण ने दोनों भाइयों को कहा था कि उनका काम सिर्फ व्यापारी को फोन करना है जिसके बदले में 10-10 लाख देने की बात कही लेकिन दोनों भाइयों ने ज्यादा पैसे की मांग की तो दोनों को 25-25 लाख रुपए देने का सौदा तय हो गया। 

मुंबई से आया हूं पैसे लेने 
थाना प्रभारी सब-इंस्पैक्टर पवन कुमार के अनुसार फिरौती का फोन गगनदीप सिंह ने किया और कहा कि वह मुंबई से सिर्फ तेरे पास पैसे लेने आया है। उसे पूरी तरह डराने के लिए घर का नक्शा तक बता दिया। उसे आधे घंटे में नकदी उनके पास पहुंचाने को कहा और ऐसा न करने पर परिवार को मारने की धमकियां दीं।

कुछ समय पहले आया यू.पी. से पंजाब 
पुलिस के अनुसार कृष्ण कुमार पंजाब का रहने वाला है लेकिन काफी साल यू.पी. में रहने के बाद कुछ महीने पहले ही पंजाब वापस आया था और एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजैंसी में काम करने लग पड़ा। पुलिस यू.पी. से भी उसका रिकार्ड खंगाल रही है। 

सिक्योरिटी एजैंसी का हो सकता लाइसैंस रद्द
सी.पी. के अनुसार जिस सिक्योरिटी एजैंसी के माध्यम से कृष्ण को व्यापारी के घर भेजा गया था, उसके बारे में जांच की जा रही है कि नौकरी पर रखने से पहले पुलिस वैरीफिकेशन करवाई गई थी या नहीं, इतना ही नहीं उसके पास काम करने वाले सभी लोगों को डाटा लिया जा रहा है। उसे जांच में शामिल किया जाएगा। अगर उसकी गलती सामने आई तो लाइसैंस तक रद्द किया जाएगा। 

पुराने सिक्के दिलवाने ले गया लखनपुर 
ए.डी.सी.पी. सुरिंदर लांबा के अनुसार कृष्ण कुमार कुछ दिनों पहले गगन और रमन को पुराने सिक्के खरीदकर महंगे भाव पर बिकने के सपने दिखा अपने साथ यू.पी. के लखनपुर ले गया। जहां कुछ दिनों तक रहने के बाद सभी वापस आ गए और पुराने सिक्के खरीदकर नहीं लाए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!