Edited By Updated: 26 Apr, 2017 01:14 PM
केंद्रीय जेल में जिला पुलिस की तरफ से सर्च आप्रेशन किया गया। एस.एस.पी. हरचरन सिंह भुल्लर के नेतृत्व में किए गए इस सर्च
होशियारपुर(अश्विनी): केंद्रीय जेल में जिला पुलिस की तरफ से सर्च आप्रेशन किया गया। एस.एस.पी. हरचरन सिंह भुल्लर के नेतृत्व में किए गए इस सर्च आप्रेशन में जिला पुलिस व केंद्रीय जेल के सैंकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रात: 5 बजे शुरू हुआ यह सर्च आप्रेशन 8 बजे तक 3 घंटे चला। यह आप्रेशन आपत्तिजनक व प्रतिबंधित वस्तुओं की बरामदगी के लिए किया गया।
सर्च आप्रेशन के दौरान एक हवालाती रणवीर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गोबिन्द नगर जिला जालंधर, जो हत्या सहित 5 केसों में हवालात में बंद है, के कब्जे से 1 मोबाइल बरामद हुआ। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध सिटी पुलिस स्टेशन में पंजाब प्रिजन एक्ट 1894 की धारा 52ए के अधीन केस दर्ज कर लिया गया है। एस.एस.पी. श्री भुल्लर ने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि जेल में मोबाइल ले जाने में कोई जेल कर्मी तो संलिप्त नहीं है।