Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Feb, 2018 07:36 AM
अपने आप को इमानदारी की कसौटी पर सबसे अच्छा नेता बताने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का परिवार अब भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गया है। जानकारी के अनुसार साबका कांग्रेस नेता मनदीप सिंह मन्ना ने आरोप लगाए है कि नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पी.ए. के साथ मिलकर करीब...
अमृतसरः अपने आप को इमानदारी की कसौटी पर सबसे अच्छा नेता बताने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का परिवार अब भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गया है। जानकारी के अनुसार साबका कांग्रेस नेता मनदीप सिंह मन्ना ने आरोप लगाए है कि नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पी.ए. के साथ मिलकर करीब साढ़े तीस लाख का घोटाला किया है।
मनदीप मन्ना ने नवजोत कौर सिद्धू उसके पी.ए. और इसमें शामिल ट्रस्ट आधिकारियों पर 420 का पर्चा दर्ज करने की मांग की है। मन्ना द्वारा लगाए आरोपों पर सिद्धू परिवार का क्या प्रतीकर्म आता है यह देखना काफी दिलचस्प होगा।