Edited By Updated: 23 Dec, 2016 09:36 AM
डी.ए.सी. में सुबह से लेकर शाम तक छुट्टी वाला माहौल देखने को मिला। अधिकतर अधिकारियों के दफ्तर वीरान पड़े थे क्योंकि करतारपुर में सी.एम.
जालंधर(अमित): डी.ए.सी. में सुबह से लेकर शाम तक छुट्टी वाला माहौल देखने को मिला। अधिकतर अधिकारियों के दफ्तर वीरान पड़े थे क्योंकि करतारपुर में सी.एम. का संगत दर्शन कार्यक्रम था और बड़ी गिनती में प्रशासनिक अधिकारियों की वी.आई.पी. ड्यूटी लगी हुई थी। दूर-दराज से आए लोगों को एक बार फिर से मायूस होकर अपने घर वापस लौटना पड़ा और उनके काफी काम पैंडिंग रह गए। सी.एम. के संगत दर्शन कार्यक्रम में अधिकारी लगभग सारा दिन ही व्यस्त रहे और डी.सी. दफ्तर में कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ।आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले जिले में आए दिन होने वाले वी.आई.पी. प्रोग्राम धीरे-धीरे आम जनता के जी का जंजाल बनने लगे हैं, क्योंकि ऐसे प्रोग्रामों की तैयारियों को लेकर अधिकारी व कर्मचारी पहले व्यस्त रहते हैं और बाद में प्रोग्राम वाले दिन सारा-सारा दिन अपने दफ्तर के रूटीन कामकाज को छोड़कर वी.आई.पी. ड्यूटी में तैनात रहते हैं जिसका खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।
अधिकारी सीधे तौर पर नहीं हैं दोषी
हालांकि इस परेशानी को लेकर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सीधे तौर पर दोषी नहीं है मगर अधिकारियों व कर्मचारियों की व्यस्तता के कारण बहुत से काम पैंङ्क्षडग पडऩे लगे हैं व आम जनता में रोष की भावना व्याप्त है। तहसीलदार व एस.डी.एम. स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगी होने के कारण उनके संबंधित दफ्तरों में उक्त दिनों में कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ। मैरिज रजिस्ट्रेशन, जायदाद की रजिस्ट्रेशन, एफीडैविट अटैस्टेशन आदि कुछ सेवाएं ऐसी हैं जिनमें अधिकारियों के व्यस्त होने से आम जनता को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।