Edited By Updated: 21 Jan, 2017 02:18 PM
भगौड़ा उस समय घायल हो गया जब उसे पुलिस पकडने के लिए गई तो उसने भागने के प्रयास में छत से छलांग लगा दी जिससे वह घायल हो गया तथा पुलिस ने उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
पठानकोट (शारदा): भगौड़ा उस समय घायल हो गया जब उसे पुलिस पकडने के लिए गई तो उसने भागने के प्रयास में छत से छलांग लगा दी जिससे वह घायल हो गया तथा पुलिस ने उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
सी.आई.ए. स्टाफ प्रभारी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए भगौड़े आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव डेढ कवार (बटाला) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि भगौड़े आरोपी के विरुद्ध 15 फरवरी, 2012 को थाना सदर में मामला दर्ज था परंतु आरोपी न्यायालय से गैर हाजिर रहने लगा जिसे न्यायालय की ओर से 15 मई, 2016 को भगौड़ा घोषित कर दिया। स्टाफ प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भगौड़ा आरोपी अपने घर में है जिसे ए.एस.आई. सतीश कुमार पुलिस पार्टी सहित उसे काबू करने हेतु गए तथा पुलिस को देखकर उक्त भगौड़े ने भागने का प्रयास किया जिसमें वह असफल रहा।