Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Nov, 2017 11:25 AM
महावीर स्ट्रीट में बुधवार दोपहर एक अज्ञात बाइक सवार युवक बुजुर्ग महिला के कानों में पहनी सोने की बालियां झपट कर फरार हो गया। घटना संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित बुजुर्ग मायावती पत्नी गुरदयाल सिंह निवासी कृष्ण बस्ती के बेटे महिंद्र सिंह धीमान ने बताया...
समाना(शशिपाल): महावीर स्ट्रीट में बुधवार दोपहर एक अज्ञात बाइक सवार युवक बुजुर्ग महिला के कानों में पहनी सोने की बालियां झपट कर फरार हो गया। घटना संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित बुजुर्ग मायावती पत्नी गुरदयाल सिंह निवासी कृष्ण बस्ती के बेटे महिंद्र सिंह धीमान ने बताया कि दोपहर समय जब उसकी माता बाजार से खरीदारी करके घर के बिल्कुल नजदीक पहुंची तो पीछे से आए एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने उनकी कानों से बालियां झपट लीं और फरार हो गया। धीमान के अनुसार घटना की जानकारी सिटी पुलिस को दे दी गई है।