Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2017 09:55 AM
19 जुलाई की रात को गांव ढड्डा में शराब के ठेके पर हुई चोरी ठेके के कारिंदे ने ही अपने एक और साथी के साथ मिलकर की थी। इस बात की
जालंधर (महेश): 19 जुलाई की रात को गांव ढड्डा में शराब के ठेके पर हुई चोरी ठेके के कारिंदे ने ही अपने एक और साथी के साथ मिलकर की थी। इस बात की पुष्टि आज दोनों को थाना पतारा की पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद की है। आरोपियों की पहचान वरुण (कारिंदा) पुत्र इंद्रजीत निवासी अमरीक नगर नजदीक रोशन सिंह भट्ठा थाना रामा मंडी व गुरचेतन पुत्र कमल निवासी न्यू संतोखपुरा थाना डिवीजन नं. 3 के रूप में हुई है।
कारिंदे वरुण व उसके साथी के कब्जे से पुलिस ने अलग-अलग मार्के की करीब 7 पेटी कीमती शराब भी बरामद की है जो कि वरुण ने पुलिस व अपने मालिक को ठेके से चोरी हुई बताई थी। एस.एच.ओ. पतारा सतपाल सिद्धू ने बताया कि ए.एस.आई. मेजर सिंह द्वारा समेत पुलिस पार्टी उक्त शराब लद्देवाली यूनिवॢसटी रोड पर थाना पतारा के अधीन आते क्षेत्र नहर पुली ढड्डा के नजदीक से बरामद की है। इस संबंध में पुलिस को इस क्षेत्र के ठेकों की देख-रेख करने वाले गुरबचन सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी मॉडल टाऊन जालंधर ने सूचित किया था। वरुण व उसके साथी गुरचेतन के खिलाफ 380, 457 तथा 411 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है।