Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 08:12 AM
तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से स्कूटरी चालक गुरनाम सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर मोगा की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मैहना पुलिस द्वारा मृतक के बेटे जसवीर सिंह की शिकायत पर बस चालक सुखविंद्र सिंह निवासी गांव कंमोयाना....
मोगा (आजाद): तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से स्कूटरी चालक गुरनाम सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर मोगा की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मैहना पुलिस द्वारा मृतक के बेटे जसवीर सिंह की शिकायत पर बस चालक सुखविंद्र सिंह निवासी गांव कंमोयाना फरीदकोट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार प्रीतम सिंह द्वारा की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गुरनाम सिंह अपनी स्कूटरी पर गांव लंडेके से मोगा को जा रहा था तो रास्ते में पी.आर.टी.सी. बस के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते उसकी स्कूटरी को पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान बस बेकाबू होकर एक अन्य स्कूटरी से जा टकराई, जिसको सोनू निवासी मोगा चला रहा था। हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए तथा स्कूटरियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों को इलाज के लिए मोगा के एक प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाना पड़ा, जहां गुरनाम सिंह की मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि आज सिविल अस्पताल मोगा में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। कथित आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।