सड़क हादसे में एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौत, साथी घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jul, 2017 07:41 AM

road accident

परागपुर जी.टी. रोड पर बडिंग़ गेट के नजदीक अज्ञात वाहन के नीचे कुचले जाने से एक्टिवा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों किसी धार्मिक स्थान पर जा रहे थे।

जालंधर (महेश): परागपुर जी.टी. रोड पर बडिंग़ गेट के नजदीक अज्ञात वाहन के नीचे कुचले जाने से एक्टिवा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों किसी धार्मिक स्थान पर जा रहे थे। मौके पर पहुंची थाना रामा मंडी की पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। उसकी पहचान अमिताभ बवेजा पुत्र गुरदयाल बवेजा निवासी सैंट्रल टाऊन व घायल व्यक्ति की पहचान देवेन्द्र कुमार निवासी पक्का बाग जालंधर के रूप में हुई है।

दकोहा (नंगल शामा) पुलिस चौकी के प्रभारी एस.आई. मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस ने देवेन्द्र कुमार के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!