Edited By Updated: 24 Mar, 2017 09:43 AM
कपूरथला-जालंधर मार्ग पर वडाला पुल के नजदीक एक बस द्वारा टक्कर मार देने से ऑटो चालक की मौत हो गई।
कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला-जालंधर मार्ग पर वडाला पुल के नजदीक एक बस द्वारा टक्कर मार देने से ऑटो चालक की मौत हो गई। थाना सिटी की पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजकर बस को कब्जे में ले लिया गया है।
जानकारी अनुसार गुरदित्त सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी मनसूरवाल दोना कपूरथला अपने ऑटो द्वारा जालंधर से अपने घर आ रहा था। जब वह गांव वडाला फाटक के नजदीक पहुंंचा तो पीछे से आ रही पैप्सू रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे ऑटो चालक गुरदित्त सिंह की मौत हो गई। थाना सिटी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है।