Edited By Updated: 22 Feb, 2017 02:37 PM
कपूरथला व आसपास क्षेत्रों में हुई 2 विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों के घायल होने का समाचार मिला है।
कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला व आसपास क्षेत्रों में हुई 2 विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों के घायल होने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन सुखजिन्द्र सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी गांव कालरू कपूरथला ने बताया कि वह मोटरसाइकिल द्वारा अपना काम समाप्त कर अपने गांव वापस जा रहा था, जब वह गांव हुसैनपुर के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी, जिससे उसका वाहन बेकाबू हो गया और वह गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की सहायता से उसे सिविल अस्पताल कपूरथला भर्ती करवाया गया।
इसी तरह एक अन्य मामले में सिविल अस्पताल में अपना उपचार करवा रहे अजय कुमार पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव अलौदीपुर ने बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल द्वारा अपने खेतों से वापस अपने घर आ रहा था कि रास्ते में सामने से आ रहे एक अन्य मोटरसाइकिल जिसको सुखविन्द्र सिंह पुत्र दलीप सिंह चला रहा था, उसके साथ टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करा दिया गया है।