Edited By Updated: 19 Jan, 2017 04:00 PM
16 वर्ष की लड़की को बंदी बनाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। थाना राहों के एस.एच.ओ. संजीव कपूर
राहों(प्रभाकर): 16 वर्ष की लड़की को बंदी बनाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। थाना राहों के एस.एच.ओ. संजीव कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 दिन पहले गांव मुजफ्फरपुर ईंटों के भट्ठे की पत्थेर पर काम करने वाली 16 वर्ष की नाबालिग लड़की से पत्थेर के ठेकेदार रमेश कुमार ने बंदी बनाकर दुष्कर्म किया था तथा उसकी पत्नी छोटी ने भी अपने पति रमेश का सहयोग किया था, जिनके खिलाफ थाना राहों में मामला दर्ज किया गया था। आज ए.एस.आई. मनजीत लाल ने दुष्कर्म के दोषी रमेश कुमार को गांव मुजफ्फरपुर सड़क के पास शराब के ठेके के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया