Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 02:43 PM
घर से सामान लेने बाजार आई 16 वर्षीय लड़की को घूमने ले जाने के बहाने दोस्त सुनसान जगह पर एक खाली प्लाट में ले गया और दुष्कर्म कर फरार हो गया।
लुधियाना (ऋषि): घर से सामान लेने बाजार आई 16 वर्षीय लड़की को घूमने ले जाने के बहाने दोस्त सुनसान जगह पर एक खाली प्लाट में ले गया और दुष्कर्म कर फरार हो गया। इस मामले में थाना डाबा की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच अधिकारी जगीर सिंह के अनुसार आरोपी की पहचान आकाश (18) निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगर के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि रविवार रात 9 बजे घर का सामान लेने घर के पास सुंदर नगर गई थी। तभी उक्त आरोपी उसे मिल गया। पुरानी जान-पहचान होने के चलते साथ घूमने जाने की बात कहने लगा। इंकार करने पर जबरदस्ती पीपल चौक के एक सुनसान प्लाट में ले गया। विरोध करने पर पहने हुए कपड़े तक फाड़ डाले और दुष्कर्म किया।