Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Sep, 2017 09:25 AM
गांव झरेडिय़ां में 70 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का समाचार है।
हाजीपुर(जोशी): गांव झरेडिय़ां में 70 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का समाचार है।
एस.एच.ओ. हाजीपुर लोमेश शर्मा ने बताया कि हाजीपुर पुलिस को दिए बयान में दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि मैं घर में थी, मेरा पति खेतों में काम करने गया था। उस समय दलीप सिंह पुत्र बरियाम सिंह वासी झरेडिय़ां शराबी हालत में हमारे घर आया और मेरे साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दलीप सिंह के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।