Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 08:04 AM
पुलिस ने एक लड़की से दुष्कर्म करने वाले 3 व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है। चौकी अर्बन एस्टेट के इंचार्ज ए.एस.आई. अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सिम्मी (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है ............
बटाला(सैंडी/ कलसी) : पुलिस ने एक लड़की से दुष्कर्म करने वाले 3 व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है। चौकी अर्बन एस्टेट के इंचार्ज ए.एस.आई. अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सिम्मी (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी मां की मौत हो चुकी है और उसके पिता मेहनत-मजदूरी करते हैं। वह घर में अकेली रहती है।
उसने बताया कि पड़ोस में रहते उसके ताया के लड़के जगदीप सिंह पुत्र सतपाल ने घर में जबरन दाखिल होकर उससे दुष्कर्म किया। फिर कुछ दिन बाद ताया के दूसरे लड़के हरजीत सिंह ने मेरे फूफा हीरा लाल पुत्र जीत राम से मिलकर मुझे जबरन नशीली दवाई पिलाकर बेहोश करने के बाद फूफा ने उससे दुष्कर्म किया।
ए.एस.आई. ने बताया कि एस.आई. सुनीता कुमारी ने सारी छानबीन के बाद पीड़ित लड़की के बयान पर उक्त तीनों पर केस दर्ज कर लिया है और लड़की का मैडीकल करवा दिया गया है।