Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 09:43 AM
लड़की को विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मानसा(मित्तल): लड़की को विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के पास की शिकायत में पीड़िता ने बताया कि सुखराज सिंह निवासी झुनीर ने उसके साथ विवाह करवाने का वायदा किया था और करीब 3 सालों से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था परंतु अब उसने विवाह करवाने से इंकार कर दिया। इस संबंधी थाना झुनीर की पुलिस ने सुखराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।