कोल्ड ड्रिंक में नशीली वस्तु मिलाकर किया रेप, अश्लील एम.एम.एस. भी बनाया’

Edited By Updated: 28 Apr, 2017 09:59 AM

rape case

चंडीगढ़ की रहने वाली एक लड़की ने वकील के मुंशी पर कोल्ड ड्रिंक में नशीली वस्तु मिलकर उसके साथ बलात्कार  करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित

पंचकूला(मुकेश): चंडीगढ़ की रहने वाली एक लड़की ने वकील के मुंशी पर कोल्ड ड्रिंक में नशीली वस्तु मिलकर उसके साथ बलात्कार  करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित लड़की ने वीरवार को पंचकूला में मीडिया से इन्साफ की गुहार लगाई है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि चंडीगढ़ में हाईकोर्ट में कार्यरत व्यक्ति ने मोरनी में नशीली वस्तु पिलाकर बलात्कार किया।  इसके बाद उसका अश्लील एम.एम.एस. बनाकर उसको ब्लैकमेल करते हुए कई बार रेप किया। 

काम दिलवाने का झांसा देकर किया था बलात्कार
पीड़ित लड़की ने मोरनी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी पर भी आरोप लगाए हैं कि  आरोपी हाईकोर्ट में कार्यरत होने के चलते पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।  पंचकूला के रैड विशप में पीड़ित लड़की ने मीडिया को बताया कि किसी काम को लेकर दिसम्बर-2016 को आरोपी युवक से चंडीगढ़  हाईकोर्ट में मिली थी और उस समय आरोपी ने अपना नाम रोहित माथुर बताया था और उसको काम दिलवाने का झांसा देकर बातचीत करता था तथा एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर 
उसे पीला दिया और मोरनी के किसी होटल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

MMS सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी थी धमकी 
पीड़ित लड़की ने  बताया कि आरोपी ने उसका एम.एम.एस. बनाकर उसे सोशल मीडिया में डालने की धमकी देते हुए कई बार रेप किया। पीड़ित लड़की ने कहा कि उसने हारकर 25 मार्च को पंचकूला के चंडीमंदिर में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित लड़की ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। लड़की ने यह भी कहा कि आरोपी के दोस्तों द्वारा उसे धमकियां दी जा रही हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!