Edited By Updated: 19 May, 2017 10:54 AM
पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से 7 आई.ए.एस. और 27 पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी दौरान 5 तहसीलदार व 11 नायब तहसीलदारों को भी आज बदला गया है।
चंडीगढ़ (भुल्लर): पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से 7 आई.ए.एस. और 27 पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी दौरान 5 तहसीलदार व 11 नायब तहसीलदारों को भी आज बदला गया है।
इस बारे में एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि 7 आई.ए.एस. अधिकारियों में विकास गर्ग को विशेष सचिव, कृषि तथा अतिरिक्त महानिदेशक कृषि बागवानी और मिट्टी संरक्षण और अतिरिक्त प्रबंध निदेशक, पंजाब कृषि उद्योग निगम लिमिटेड, बसंत गर्ग की सेवाएं स्थानीय निकाय विभाग के सुपुर्द करते हुए आयुक्त नगर निगम जालंधर और इसके अलावा मुख्य प्रशासक जालंधर विकास प्राधिकरण जालंधर, सिबिन-सी को निदेशक ग्रामीण विकास और पंचायत व विशेष सचिव ग्रामीण विकास और पंचायत तथा अतिरिक्त चार्ज सचिव पंजाब राज्य एन.आर.आई. आयोग तथा इसके अलावा संयुक्त विकास आयुक्त ग्रामीण विकास और अतिरिक्त चार्ज आयुक्त एन.आर.आइज, आनंदित्ता मित्तरा को निदेशक खाद्य व नागरिक आपूॢत एवं उपभोक्ता मामले तथा अतिरिक्त चार्ज मुख्य कार्यकारी अधिकारी पेडा, शिव दुलार सिंह ढिल्लों को विशेष सचिव-कम-निदेशक पर्यटन व सांस्कृतिक कार्य, संग्रहालय, अभिलेखागार और पुरातत्व तथा इसके अतिरिक्त जी.एम. विरासत-ए-खाल्सा आनंदपुर साहिब फाऊंडेशन और इसके अलावा प्रबंध निदेशक पंजाब पर्यटन विकास निगम लिमिटेड और इसके अतिरिक्त परियोजना निदेशक आई.डी.आई.पी.टी. परियोजना और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब हैरीटेज पर्यटन बोर्ड, भूपिंद्र पाल सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) एस.ए.एस. नगर और प्रीती यादव को एस.डी.एम., मालेरकोटला लगाया गया है।
इसी प्रकार पी.सी.एस. ऑफिसर्स में अमरपाल सिंह को अतिरिक्त राज्य परिवहन आयुक्त पंजाब और अतिरिक्त चार्ज अतिरिक्त सचिव परिवहन एवं अतिरिक्त चार्ज सचिव पंजाब राज्य सूचना आयोग, बख्तावर सिंह को ए.डी.सी., (विकास) एस.बी.एस. नगर, विमल कुमार सेतिया को सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण पटियाला, नवजोत पाल सिंह रंधावा को डिप्टी सैक्रेटरी डिफैंस सॢवसिज कल्याण, परनीत शेरगिल को ए.डी.सी. (जनरल) फतेहगढ़ साहिब, रंजीत कौर को ए.डी.सी. (जनरल) एस.बी.एस. नगर, संदीप ऋषि को ए.डी.सी. (विकास) फाजिल्का, राजेश त्रिपाठी को अतिरिक्त एक्साइज और कराधान आयुक्त पटियाला, गुरप्रीत सिंह ङ्क्षथद की सेवाएं परिवहन विभाग को सौंपते हुए अतिरिक्त प्रबंध निदेशालय पी.आर.टी.सी. पटियाला, दलविंद्रजीत सिंह को संयुक्त निदेशक (प्रशासन) पंजाब राज्य कृषि विपणन बोर्ड, लखमीर सिंह को निदेशक उच्च शिक्षा, गुरजीत सिंह की सेवाएं आवास और शहरी विभाग के सुपुर्द करते हुए संपत्ति अधिकारी अमृतसर, विकास प्राधिकरण अमृतसर, जसपाल सिंह को सहायक आबकारी और कराधान आयुक्त लुधियाना-2, पूजा सियाल को एस.डी.एम., अमृतसर-द्वितीय और अतिरिक्त एस.डी.एम. मजीठा, निधि कलोत्रा की सेवाएं हाऊसिंग और शहरी विकास विभाग के सुपुर्द करते हुए एस्टेट अधिकारी भटिंडा विकास प्राधिकरण, अमित को एस.डी.एम. पठानकोट और अतिरिक्त चार्ज संयुक्त आयुक्त नगर निगम पठानकोट, राजपाल सिंह को एस.डी.एम. शाहकोट, संदीप सिंह गढ़ा को एस.डी.एम. खन्ना, वरिंद्र पाल सिंह बाजवा को एस.डी.एम. गिद्दड़बाहा, नवराज सिंह बराड़ की सेवाएं आवास एवं शहरी विकास विभाग के सुपुर्द करते हुए स्टेट अधिकारी ग्रेटर लुधियाना एरिया डिवैल्पमैंट अथॉरिटी लुधियाना, अमरेश्वर सिंह को एस.डी.एम. धूरी, नितिश सिंगला को एस.डी.एम. अमृतसर-1, सतवंत सिंह को एस.डी.एम. गुरदासपुर, अमरिंद्र सिंह टिवाणा को एस.डी.एम. फतेहगढ़ साहिब, नरिंद्र सिंह-2 एस.डी.एम. धर्मकोट, राम सिंह को एस.डी.एम. जगराओं और पिरथी सिंह को एस.डी.एम. बटाला के रूप में नियुक्त किया गया है।
तहसीलदार और नायब तहसीलदार
इसी दौरान राजस्व विभाग द्वारा जारी किए गए एक अलग आदेश के अनुसार 5 तहसीलदार व 11 नायब तहसीलदारों को तबदील किया गया है। जारी आदेशों के अनुसार तहसीलदारों में मंजीत सिंह राजला को भुलत्थ, मनवीर सिंह ढिल्लों को कपूरथला, सुरिंद्र पाल सिंह को श्री आनंदपुर साहिब, जैत कुमार को अबोहर बदला गया है। भुलत्थ से तबदील किए गए नवरीत सिंह की नई तैनाती अभी बाद में की जाएगी।
नायब तहसीलदारों में लछमण सिंह को बटाला, जसबीर सिंह को मजीठा, अर्चना शर्मा को जंडियाला गुरु, हरमंदर गिल को गोइंदवाल व चोहला साहिब का अतिरिक्त कार्य, स्वप्नदीप कौर को फगवाड़ा, मंजीत सिंह को एल.ओ.पी.डब्ल्यू.डी. जालंधर, विजय कुमार को साहनेवाल, अरजिंद्र सिंह को खूहियां सरवर, जङ्क्षतद्रपाल सिंह को लंबी, बलजिंद्र सिंह को अबोहर तथा जसवंत सिंह को मलोट तबदील किया गया है।