Edited By Updated: 20 Jan, 2017 10:15 AM
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के लिए जालंधर के 9 विधानसभा हलकों के लिए जिला प्रशासन की तरफ से की गई तैयारियों का गुरुवार को भारतीय
जालंधर(अमित) : पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के लिए जालंधर के 9 विधानसभा हलकों के लिए जिला प्रशासन की तरफ से की गई तैयारियों का गुरुवार को भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से नियुक्त किए गए 4 जनरल आब्जर्वरों अलोक कुमार, श्री सहदेव, शाम नारायण त्रिपाठी, पंकज कुमार और 2 पुलिस आब्जर्वरों ज्ञान ईश्वर सिंह और के.एम. मल्लिाअर्जुन प्रसन्ना की तरफ से जायजा लिया गया। डी.ए.सी. के मीटिंग हाल में जिला चुनाव अफसर कमल किशोर यादव, पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला, एस.एस.पी. (देहाती) एस.एम. मान और अन्य सिविल व पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान जनरल आब्जर्वरों ने प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से जिला चुनाव योजना बारे जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को वोटिंग से 72 घंटे पहले के समय के दौरान विशेष निगरानी रखने के लिए कहा। उन्होने कहा कि 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों बारे भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से कुछ नई हिदायतें जारी की गई हैं जिनके बारे में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को अवगत करवाया जाए। इसके अलावा उम्मीदवारों की तरफ से किसी भी तरह की मांगी गई मंजूरी निर्धारित समय के दौरान देना यकीनी बनाने के लिए भी कहा। पुलिस आब्जर्वरों ने मीटिंग को संबोधित करते हुए सिविल व पुलिस प्रशासन के आपसी तालमेल पर तसल्ली प्रकट की।
85 प्रतिशत से अधिक हथियार हो चुके हैं जमा
पुलिस कमिश्नर अॢपत शुक्ला और एस.एस.पी. (जालंधर देहाती) सुखमिंद्र सिंह मान ने बताया कि जिले में 85 प्रतिशत से अधिक लाइसैंसी हथियार जमा करवाए जा चुके हैं। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों की पहचान स्थापित करके विशेष सुरक्षा दस्ते तैनात किए गए हैं।
हो गई तैयारियां
सफलतापूर्वक हो चुकी है चुनावी स्टाफ की पहली रिहर्सल।
जालंधर कैंट हल्के में पहली बार वोटर वैरीफाइबल पेपर आडिट ट्रेल (वी.वी.पी.ए.टी) मशीनों का होगा इस्तेमाल।
चुनावी स्टाफ को दी जा रही है वी.वी.पी.ए.टी. मशीनों की विशेष ट्रेनिंग।
सभी 9 विधानसभा हलकों में 3-3 स्टैटिक सॢवलांस और फ्लाइंग स्क्वायड तैनात।
आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना संबंधी 16 हजार से अधिक पोस्टर, बैनर, होर्डिंग हटाए।
वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशन करने के बाद वोटर सूचियां राजनीतिक पार्टियों को दे दी गई हैं।