Edited By Updated: 20 Jan, 2017 09:20 AM
‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में न केवल विपक्षी दलों की गतिविधियों पर करीबी निगरानी रखे हुए हैं बल्कि वह उनके ट्वीटों पर भी नजर गड़ाए
जालंधरः ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में न केवल विपक्षी दलों की गतिविधियों पर करीबी निगरानी रखे हुए हैं बल्कि वह उनके ट्वीटों पर भी नजर गड़ाए हुए हैं। इस मामले में उन्होंने अपनी शत्रुता को पीछे रखा है। केजरीवाल ने पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पर किए उस ट्वीट को पसंद किया जो उन्होंने कैप्टन की लंबी में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लडऩे की घोषणा के बाद किया था। उन्होंने कहा था कि लंबी में प्रकाश सिंह बादल के गृह क्षेत्र में वह चुनाव लड़ेंगे।