सबसे अमीर उम्मीदवार हैं राणा गुरजीत सिंह, सुखबीर भी कम नहीं, अरबों की दौलत बना सबको छोड़ा पीछे

Edited By Updated: 19 Jan, 2017 11:52 AM

punjab election 2017

2017 के विधानसभा चुनाव के लिए नामंकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई।  इस बार चुनाव मैदान में 2012 में चुनाव लड़ने वाले अकाली दल के 41, कांग्रेस के 36, भाजपा के 9 और 3 दलबदलू विधायक हैं।

जालंधरः 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए नामंकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई।  इस बार चुनाव मैदान में 2012 में चुनाव लड़ने वाले अकाली दल के 41, कांग्रेस के 36, भाजपा के 9 और 3 दलबदलू विधायक हैं। अकाली-भाजपा सरकार के मौजूदा 18 मंत्रियों में से 16 फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

2012 में मंत्रियों की कुल संपत्ति 2.53 अरब(औसत 15.86 करोड़) थी। 2017 में 16 मंत्रियों की कुल संपत्ति 7.78 अरब(48.62 करोड़) हो गई है। इस तरह 5 साल में इनकी संपत्ति 3 गुना तक बढ़ी। सभी की संपत्ति पांच साल में 30% बढ़ी है। इनमें कांग्रेसियों की 43% और अकालियों की 11%, जबकि भाजपाइयों की 6% घटी है। 2012 में जीते 36 अकाली विधायकों की औसत संपत्ति 3.49 करोड़ थी। इनमें से दोबारा लड़ रहे 36 विधायकों की औसत संपत्ति 2017 में बढ़कर 11.30 करोड़ हो गई है।
 

1. चीनी व्यापारी राणा गुरजीत सिंह, कपूरथला से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं जो सबसे ज्यादा  अमीर उम्मीदवार हैं। सिंह  उत्तर प्रदेश और पंजाब में डिस्टिलरी और चीनी मिलों के मालिक है, ने अपनी पत्नी के साथ, चल-अचल संपत्ति  169.88 करोड़ रुपए घोषित किए। जो  2012 के 68.46 करोड़ रुपए से दोगुनी हो गई है। व्यापारी-से राजनेता बने गुरजीत जो हिमाचल प्रदेश से  मैट्रिक पास है। राणा गुरजीत 1,941 उम्मीदवारों की सूची में सबसे ऊपर मानें जा रहे है।

2.इसके बाद हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा तैयार रिपोर्ट अनुसार हत्या आरोपी शिव लाल डोडा  पंजाब के 10 सबसे धनी उम्मीदवारों की सूची में सबसे अमीर है। डोडा, दिसंबर 2015 में दलित युवा भीम टांक  हत्या  मामले में आरोपी हैं जिन्होंने 141.85 करोड़ रुपए की संपत्ति की घोषणा की है।

3.कांग्रेस नेत्री अरबपति करन कौर बराड़ की संपत्ति में पिछले पांच साल में 9 करोड़ की कमी आई है लेकिन इस कमी के बावजूद उनकी संपत्ति बादल परिवार और कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरेंद्र सिंह की संपत्ति से ज्यादा है। नामांकन दाखिल करके 119.69 करोड़ की संपत्ति का ब्यौरा दिया। 2012 में उनकी संपत्ति 128.43 करोड़ प्लस थी। पिछले 5 साल में 9 करोड़ कम हुई। बराड़ ने 2014-15 के लिए 24.24 लाख प्लस की रिटर्न फाइल की है। उनके खिलाफ कोई क्रिमिलन केस नहीं है। वे एक इनोवा कार की मालकिन हैं तथा उनके पास कुल 42 लाख के गहने, जिनमें गोल्ड और डायमंड ज्यूलरी के अलावा रूबी सेट भी शामिल है। कैश इन हैंड केवल 85 हजार रुपए हैं। 

4. सुखबीर बादलः 1.02 अरब संपत्ति है अभी 90.86 करोड़ की थी 2012 में। यानी 13% की ग्रोथ।
5. आदेश प्रताप कैरों 53.32 करोड़ कुल है 51.23 करोड़ थी 2012 में, खाद्य आपूर्ति मंत्री हैं।
6.बिक्रम मजीठिया 25.22 करोड़ कुल है 11.21 करोड़ थी 2012 में, माल मंत्री हैं।
7.सोहन सिंह ठंडल 02.11 करोड़ संपत्ति है 01.31 करोड़ थी 2012 में, यानी 61% ग्रोथ हुई।

 
 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!