पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं कांग्रेस व ‘आप’ : बादल

Edited By Updated: 15 Jan, 2017 01:53 PM

punjab election 2017

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यहां एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के संवेदनशील मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाबियों पर इतना जुल्मो-सितमतो अंग्रेजों व मुगलों ने भी नहीं किया जितना कांग्रेस की सरकारों ने किया है।

गढ़शंकर/बलाचौर(शोरी, अश्विनी): मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यहां एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के संवेदनशील मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाबियों पर इतना जुल्मो-सितमतो अंग्रेजों व मुगलों ने भी नहीं किया जितना कांग्रेस की सरकारों ने किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे पवित्र धार्मिक स्थान श्री दरबार साहिब पर फौजी आक्रमण कांग्रेस ने करवाया। सन् 1984 में दिल्ली में बेगुनाह पंजाबियों का कत्लेआम कांग्रेस सरकार दौरान हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जब भी मौका मिला उसने पंजाबियों से छीनने की ही कोशिश की है। मिसाल के तौर पर हमारी राजधानी छीन ली, सारे पानी धक्के से छीन लिए। संसद में वायदा करके कांग्रेसी प्रधानमंत्री ने पंजाबी बोलने वाले इलाके पंजाब को नहीं दिए, चंडीगढ़ देने का वायदा कर मुकर गए। 

उन्होंने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक नहर इंदिरा गांधी ने खुद बनवाई। उसे खोदने के समय कैप्टन अमरेन्द्र सिंह भी मौके पर हाजिर थे। पंजाब की दुश्मन है कांग्रेस पार्टी और अब पंजाब के नए दुश्मन आम आदमी पार्टी (आप) वाले आ गए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का बयान है कि अगर पंजाब का पानी हरियाणा को न दिया गया तो देश के टुकड़े हो जाएंगे।श्री बादल ने कहा कि पंजाब में आतंकवाद के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है।  आजकल पंजाब में हो रही हुल्लड़बाजी के लिए आम आदमी पार्टी जिम्मेदार है जिसके नेता लोगों को पत्थर मारने की सलाह दे रहे हैं। दोनों पार्टियां प्रदेश का माहौल बिगाडऩे में लगी हुई हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!