Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Aug, 2017 05:32 PM
केंद्र सरकार की तरफ से घरेलू गैस सिलैंडरों में मूल्य वृद्धि के विरुद्ध आज होशियारपुर-चंडीगढ़ रोड पर अड्डा चग्गरां में लोगों ने भारत जगाओ आंदोलन के प्रधान जय गोपाल धीमान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
होशियारपुर (अश्विनी): केंद्र सरकार की तरफ से घरेलू गैस सिलैंडरों में मूल्य वृद्धि के विरुद्ध आज होशियारपुर-चंडीगढ़ रोड पर अड्डा चग्गरां में लोगों ने भारत जगाओ आंदोलन के प्रधान जय गोपाल धीमान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर धीमान ने कहा कि केंद्र सरकार गैस उपभोक्ताओं पर डी.बी.टी.एल. नीति थोपने का प्रयास कर रही है। भारत जगाओ आंदोलन के सचिव मनजिन्द्र कुमार ने गैस सिलैंडरों में मूल्य वृद्धि व डी.बी.टी.एल. नीति वापस लेने की मांग की।
बहुत सी गैस एजैंसियां नहीं कर रही होम डिलीवरी : इस अवसर पर लोगों ने आरोप लगाया कि कुकिंग गैस की बहुत सी एजैंसियां होम डिलीवरी नहीं कर रहीं। लोगों को गैस प्राप्त करने के लिए अपने गांवों से काफी दूर आकर सिलैंडर प्राप्त करना पड़ता है। इसके लिए 4-5 घंटे इंतजार करने के अलावा सिलैंडर की पूरी कीमत अदा करने के साथ-साथ ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा भी सहन करना पड़ता है।