जेल से पैरोल पर आया भगौड़ा कैदी गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 02:13 PM

prisoner arrested

अपने पिता के कत्ल के आरोप में उम्रकैद की सजा प्राप्त नजदीकी गांव भागीवांदर का एक युवक जो जेल में मिली पैरोल मौके करीब 2 वर्ष पहले

तलवंडी साबो (मुनीश): अपने पिता के कत्ल के आरोप में उम्रकैद की सजा प्राप्त नजदीकी गांव भागीवांदर का एक युवक जो जेल में मिली पैरोल मौके करीब 2 वर्ष पहले भगौड़ा हो गया था, को आज आखिर तलवंडी साबो पुलिस ने दबोच लिया। 

आज उपकप्तान पुलिस तलवंडी साबो के कार्यालय में बरिंद्र सिंह गिल डी.एस.पी. ने प्रैस वार्ता दौरान बताया कि मनप्रीत सिंह उर्फ तोती निवासी भागीवांदर पर अपने पिता के कत्ल के आरोप के तहत थाना तलवंडी साबो में मुकद्दमा नं.-98 तिथि 20 जुलाई, 2007 को धारा 304/34 आई.पी.सी. अधीन दर्ज किया गया था व उक्त केस में माननीय अदालत ने मनप्रीत सिंह को अपने पिता जरनैल सिंह के कत्ल में आरोपी मानते हुए उसको उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। 

इसी दौरान मनप्रीत सिंह को 18 जून, 2015 से 17 जुलाई, 2015 तक जेल में पैरोल छुट्टी मिली थी परन्तु पैरोल का समय खत्म होने के बाद वह जेल वापस नहीं गया व करीब 2 वर्ष से अपने मामा हरजीत सिंह के पास पनाह लेकर रह रहा था। डी.एस.पी. के अनुसार पुख्ता सूचना मिलने पर आज थाना तलवंडी साबो मुखी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा पैरोल के भगौड़े मनप्रीत सिंह उर्फ तोती व उसकी पनाहगीर हरजीत सिंह को उक्त के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त के खिलाफ थाना तलवंडी साबो में दर्ज कर लिया गया है। उक्त आरोपी को कल अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा व अगली कार्रवाई भी आरंभ की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!