PM नहीं सेवादार बनकर स्वर्ण मंदिर पहुंचे मोदी, संगत को अपने हाथों से परोसा लंगर

Edited By Updated: 04 Dec, 2016 02:40 PM

हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सांय अमृतसर पहुंचे। अमृतसर पहुंचने  के बाद वे अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे।

अमृतसरः हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सांय अमृतसर पहुंचे। अमृतसर पहुंचने  के बाद वे अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस मौके पर मोदी ने संगत को अपने हाथों से लंगर बांटा। यह देखकर वहां मौजूद लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।  बेहद साधारण तरीके से वी.वी.आई.पी. भारी इंतजाम के बिना पी.एम. मोदी और गनी मंदिर परिसर से काफी दूर पैदल ही चले।

 स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने के बाद उन्हें आशीर्वाद के तौर पर सरोपा दिया गया। मोदी इसके बाद लंगर पहुंचे और श्रद्धालुओं को खाना परोसा।अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ प्रधानमंत्री करीब आधे घंटे तक गुरु घर में रहे। इसके बाद मोदी ने पंजाब सरकार द्वारा हेरिटेज विलेज में आयोजित ‘साड्‌डा पिंड’ में कई देशों के प्रतिनिधियों के साथ डिनर किया। अमृतसर पहुंचने पर  पी.एम. का स्वागत खुद पंजाब के राज्यपाल बी.पी. सिंह बदनौर और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला और जनरल वी.के. सिंह मौजूद थे। 

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!