हिंदू नेताओं के कातिलों तक पहुंचने लगे पुलिस के हाथ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Nov, 2017 12:53 AM

police officers reaching murderers of hindu leaders

पंजाब में पिछले दिनों दौरान हुए हिंदू नेताओं के कत्ल की गुत्थी सुलझाने को लेकर पंजाब पुलिस कातिलों तक लगभग पहुंच चुकी है। पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारियों के बाद आज पंजाब पुलिस के प्रमुख सुरेश अरोड़ा ने विशेष तौर पर मोगा पहुंचकर पकड़े गए गैंगस्टरों...

मोगा(आजाद): पंजाब में पिछले दिनों दौरान हुए हिंदू नेताओं के कत्ल की गुत्थी सुलझाने को लेकर पंजाब पुलिस कातिलों तक लगभग पहुंच चुकी है। पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारियों के बाद आज पंजाब पुलिस के प्रमुख सुरेश अरोड़ा ने विशेष तौर पर मोगा पहुंचकर पकड़े गए गैंगस्टरों तथा आतंकवादियों से कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई है।


चाहे इस संबंधी डी.जी.पी. से लेकर निचले स्तर तक कोई भी अधिकारी अपना मुंह खोलने को तैयार नहीं लेकिन पुलिस विभाग के सूत्रों ने इस बात को बेपर्द किया है कि लुधियाना, खन्ना तथा जालंधर में ङ्क्षहदू नेताओं के हुए कत्लों का मामला लगभग हल होने के किनारे है। गैंगस्टरों को पकड़े में मोगा पुलिस की अहम भूमिका होने के नाते डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा आज विशेष तौर पर जहां मोगा पुलिस की हौसला-अफजाई करने पहुंचे, वहीं खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के चीफ व नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी हरमिन्द्र सिंह मिंटू समेत दूसरे आरोपियों से कई घंटे पूछताछ की गई, जिन्होंने डी.जी.पी. के सामने अहम खुलासे किए। लगभग 5 घंटे मोगा रहे डी.जी.पी. पंजाब पुलिस सुरेश अरोड़ा ने मीडिया को कोई भी जानकारी देने से कन्नी कतराई लेकिन पुलिस सूत्रों ने इस बात को बेपर्द किया है कि आने वाले दिनों में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता आने वाली है।


जिम्मी सिंह को 4 नवम्बर को दिल्ली एयरपोर्ट से किया था गिरफ्तार : पंजाब के प्रमुख ङ्क्षहदू नेताओं की हत्या करने के मामले में शामिल काबू किए गए गैंगस्टरों, जिनमें नाभा जेल से लाए गए शार्प शूटर गैंगस्टर धर्मेन्द्र सिंह गुगनी भी शामिल है, से आज पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा तथा इंटैलीजैंस के डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता, आई.जी. इंटैलीजैंस अमित प्रशाद, काऊंटर इंटैलीजैंस के डी.आई.जी. रणबीर सिंह खटरा, डी.आई.जी. फिरोजपुर रेंज राजिन्द्र सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक मोगा राजजीत सिंह हुंदल ने सी.आई.ए. स्टाफ मोगा में बारीकी से पूछताछ की।


जानकारी के अनुसार मोगा पुलिस द्वारा यू.के. निवासी जिम्मी सिंह को 4 नवम्बर को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था और उससे की गई पूछताछ के बाद यू.के. निवासी जगतार सिंह जौहल उर्फ जग्गी को जालंधर से गिरफ्तार किया गया था। इसी तरह कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए धर्मेन्द्र सिंह उर्फ गुगनी को नाभा जेल से मोगा पुलिस प्रोडक्शन वारंट के आधार पर लाई और उसे गत 7 नवम्बर को माननीय ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट मोगा की अदालत में पेश किया गया था। अदालत द्वारा उसे 13 नवम्बर तक का पुलिस रिमांड दिया। 


पुलिस ने रमनदीप उर्फ रमना निवासी गांव चूहड़वाल (होशियारपुर) को भी काबू करने में सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार नामी गैंगस्टर धर्मेन्द्र सिंह गुगनी का कई साल पहले लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर गांव कुहाड़ा के पास एक मैरिज पैलेस में गैंगस्टर रवि ख्वाजके तथा उसके भाई संदीप ग्रेवाल और ङ्क्षछदा संगोवालिया के मध्य झगड़ा हुआ था। उक्त झगड़े में गुगनी के साथियों द्वारा सरेआम गोलियां चलाई गईं, जिसमें ङ्क्षछदा संगोवालिया की गोलियां लगने से मौत हो गई थी। बाद में लुधियाना पुलिस द्वारा गुगनी को काबू कर नाभा जेल में भेजा गया था। इसके खिलाफ पहले भी कई हत्याओं के मामले दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!