Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 May, 2017 05:38 PM
पुलिस चौंकी डमटाल ने 6.50 ग्राम हैरोइन सहित महिला को गिरफ्तार किया है। एस.पी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव छन्नी बेली के एक घर में एक महिला नशीले पदार्थ की तस्करी का धंधा करती है।
पठानकोट (शारदा, मनिन्द्र):पुलिस चौंकी डमटाल ने 6.50 ग्राम हैरोइन सहित महिला को गिरफ्तार किया है। एस.पी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव छन्नी बेली के एक घर में एक महिला नशीले पदार्थ की तस्करी का धंधा करती है। इस पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम सहित उक्त घर में छापेमारी कर महिला से उपरोक्त मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद कर लिया।आरोपी महिला की पहचान दलबीरो पत्नी अजय कुमार (गिदु) निवासी छन्नी बेली के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस काफी दिनों से इस पर नजर रखे हुए थी।