नाइजीरियन तस्कर से ‘चिट्टा’ लेकर आते 2 गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Oct, 2017 12:34 PM

police arrest drug smuggler

जी.आर.पी. के सी.आई.ए. स्टाफ ने दिल्ली के एक नाइजीरियन तस्कर से ‘चिट्टा’ लेकर आ रहे 2 सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम से अधिक नशीला पाऊडर बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामले दर्ज कर लिए गए हैं।

बठिंडा,(परमिंद्र): जी.आर.पी. के सी.आई.ए. स्टाफ ने दिल्ली के एक नाइजीरियन तस्कर से ‘चिट्टा’ लेकर आ रहे 2 सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम से अधिक नशीला पाऊडर बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामले दर्ज कर लिए गए हैं। 

जानकारी के अनुसार जी.आर.पी. के सी.आई.ए. स्टाफ के एस.आई. शिवराज सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर रेलवे के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने हवलदार रणधीर सिंह, हवलदार देसराज, हवलदार कुलवंत सिंह व हवलदार नसीब सिंह के साथ चैकिंग करते हुए आरोपी सोनू निवासी बीड़ तालाब को प्लेटफार्म नं.-6 से 130 ग्राम नशीले पाऊडर ‘चिट्टे’ सहित गिरफ्तार कर लिया। 

इसी प्रकार एक अन्य आरोपी हरजिंद्र सिंह उर्फ मदन निवासी सवाई के भोखड़ी (फिरोजपुर) को भी पुलिस ने 22 ग्राम नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली से एक नाइजीरियन तस्कर से ‘चिट्टा’ लेकर उसे बङ्क्षठडा व आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। उन्होंने उक्त नाइजीरियन का ठिकाना नहीं देखा क्योंकि वह फोन पर बात होने के बाद खुद की आकर सप्लाई करता है। आरोपियों को अदालत में पेश कर अगली कार्रवाई की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!