Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 May, 2017 05:21 PM
थाना तलवाड़ा की पुलिस ने साली से दुष्कर्म मामले में जीजा को उसके साथियों सहित गिरफ्तार किया है।दुष्कर्म पीड़ित लड़की ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया था कि 21 मई को वह अड्डा झीर दा खूही के पास खड़ी थी । इसी दौरान उसका जीजा बलबीर सिंह...
होशियारपुर(अश्विनी): थाना तलवाड़ा की पुलिस ने साली से दुष्कर्म मामले में जीजा को उसके साथियों सहित गिरफ्तार किया है।दुष्कर्म पीड़ित लड़की ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया था कि 21 मई को वह अड्डा झीर दा खूही के पास खड़ी थी । इसी दौरान उसका जीजा बलबीर सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी गांव मंगू मेहरा उसे अपने बाइक पर बैठा कर गांव नगर में अपनी मौसी के घर ले गया। उस समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। यहां उसके साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया।
लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि 29 मई को जब वह थाना तलवाड़ा में इस घटना की शिकायत करने जा रही थी तो उसके जीजा बलबीर सिंह के साथियों अमनदीप सिंह व हरविन्द्र सिंह ने छेड़छाड़ कर उसे डराया-धमकाया।इस संबंधी थाना तलवाड़ा की महिला ए.एस.आई. ठाकुर वंदना ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की का बयान दर्ज करने के पश्चात उसका मैडीकल निरीक्षण करवाया। आरोपी बलबीर सिंह व उसके दोनों साथियों अमनदीप सिंह व हरविन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।