Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Aug, 2017 05:16 PM
पुलिस ने सुल्फे सहित 2 को काबू किया है।
धूरी(संजीव जैन):पुलिस ने सुल्फे सहित 2 को काबू किया है।
जानकारी के अनुसार सहायक थानेदार हरमीत सिंह ने गश्त के दौरान गांव धूरा से पन्ना लाल उर्फ राहुल पुत्र ब्रिज लाल तथा रुक्मणि पत्नी रेवती राम दोनों निवासी बाहन (हिमाचल प्रदेश) को 500-500 ग्राम सुल्फे सहित काबू किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर बनती कार्रवाई की जा रही है।