Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 10:37 AM
पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान पिस्तौलों तथा हैरोइन सहित 1 को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना दसूहा के थाना प्रभारी पलविंद्र सिंह तथा ए.एस.आई. दविन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित मियानी रोड सफदपुर कुलिया मोड़ पर नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान काले...
दसूहा (झावर): पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान पिस्तौलों तथा हैरोइन सहित 1 को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना दसूहा के थाना प्रभारी पलविंद्र सिंह तथा ए.एस.आई. दविन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित मियानी रोड सफदपुर कुलिया मोड़ पर नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान काले रंग की वरना कार को उन्होंने जांच के लिए रुकने का इशारा किया।
इस पर कार ड्राइवर ने कार को पीछे ले जाने की कोशिश की । पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार की सीट पर बैठे कार चालक के दूसरे साथी को पकड़ लिया। कार ड्राइवर अंधेरे का लाभ लेते हुए भागने में सफल हो गया। पकड़े गए व्यक्ति की जेब से 30 ग्राम हैरोइन तथा 1 देसी पिस्तौल समेत मैगजीन, इसके साथ ही कार की डैश बोर्ड से 40 ग्राम हैरोइन, 2 देसी पिस्तौल व मैगजीन बरामद हुए।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सुखदेव सिंह उर्फ सुखा पुत्र चरणजीत सिंह निवासी जैतो सरज थाना रंगड़ नंगल जिला गुरदासपुर तथा साथी, जो भागने में सफल हो गया उसका नाम सुरजीत सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी डल्ला थाना कादियां जिला गुरदासपुर बताया। पुलिस ने आरोपियों पर एफ.आई.आर. नं. 156, 21.61.85 एन.डी.पी.एस. एक्ट तथा आम्र्ज की धारा 25.54.59 अधीन केस दर्ज किया गया। पकड़े गए अभियुक्त सुरजीत सिंह ने बताया कि दोनों हैरोइन व हथियारों की सप्लाई करते हैं। इसके साथ ही जो कार से व्यक्ति भागने में सफल हो गया उसके पास भी कारतूस थे। एस.पी. हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त सुखदेव सिंह के विरुद्ध जुडियाला व नंगल थाना में केस दर्ज है।