बेखौफ होकर सही कैंडीडेट के लिए करें वोट : ए.सी.पी. सैंट्रल

Edited By Updated: 21 Jan, 2017 10:21 AM

please vote for the right candidate fearlessly

पंजाब के सभी जिले चुनाव के रंग में रंगे हुए हैं।

लुधियाना  (तरुण): पंजाब के सभी जिले चुनाव के रंग में रंगे हुए हैं। हर गली-नुक्कड़ पर चुनावीकैंडीडेट से संबंधित चर्चाएं जोरों पर हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन भी पब्लिक को जागरूक करने का भरसक प्रयास कर रहा है। वहीं तस्करी और गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का कड़ा रुख भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। 

इसी कड़ी में चीमा चौक, इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित पार्क में ए.सी.पी. सैंट्रल व एस.पी. परमजीत सिंह गौराया के नेतृत्व में पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन हुआ। पुलिस और सामाजिक कार्यकत्र्ता चेतन बवेजा के भरसक प्रयास से सैंकड़ों लोग इस मीटिंग का हिस्सा बने। 

ए.सी.पी. सैंट्रल अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि अमीर हो या गरीब सही कैंडीडेट के लिए वोट का इस्तेमाल करें। वोट खरीदने वाले असामाजिक तत्व की गंदी राजनीति का हिस्सा न बनकर सही का चुनाव करें। आमजन का दिया गया वोट ही राज्य का भविष्य तय करेगा। 

उन्होंने कहा कि शहर के हर चौराहे पर पुलिस व पैरा-मिलिट्री फोर्स तैनात है। अवैध कार्यों को अंजाम देने वाले नशा तस्करों व गुंडागर्दी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। 

किसी भी तरह के अवैध कार्य की पुलिस प्रशासन को तुरंत सूचना दें। सामाजिक संगठन के कार्यकत्र्ताओं और पुलिस ने संयुक्त रूप से पर्चे बांटकर लोगों को जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर चेतन बवेजा, पंकज गिल्होत्रा, विजय गाबा, बनी बवेजा, हैप्पी, कैप्टन, अंकुर जैन, कमल, प्रदीप कुमार जॉनी, विजय तिवारी, तरुण खुराना, सुभाष शर्मा, मुनीष मित्रा, दविन्द्र, बिट्टा, गुड्डू, योगेश सैनी सहित कई सामाजिक संगठन के कार्यकत्र्ता व व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!