लोगों ने नगर निगम चुनाव में विकास के मुद्दे पर डाली वोट: अमरेंद्र

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Dec, 2017 11:07 AM

people vote cast on development issue in municipal elections

मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने नगर निगम चुनावों में लोगों की तरफ से कांग्रेस पार्टी के हक में दिए गए फतवे की दिल से प्रशंसा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की लोग हित नीतियों और विकास के मुद्दों पर लोगों ने एकजुट होकर अकाली-भाजपा और ‘आप’ के...

पटियाला (स.ह.): मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने नगर निगम चुनावों में लोगों की तरफ से कांग्रेस पार्टी के हक में दिए गए फतवे की दिल से प्रशंसा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की लोग हित नीतियों और विकास के मुद्दों पर लोगों ने एकजुट होकर अकाली-भाजपा और ‘आप’ के उम्मीदवारों को नकारते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को रिकार्ड वोटों के साथ जिताया है। इससे साबित होता है कि आम लोगों में कांग्रेस पार्टी के लिए जोश व उत्साह दिनों-दिन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों की तरह ही 2019 में भी केंद्र में स्पष्ट और बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनेगी।

इस मौके पर महारानी परनीत कौर, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा, विधायक हरदयाल कम्बोज, विधायक मदन लाल जलालपुर और पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन के.के. शर्मा समेत वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी व समस्त पार्षद विशेष तौर पर उपस्थित थे। पंजाब कांग्रेस सोशल मीडिया सैल के चेयरमैन और जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज जसविंद्र जुल्का ने मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र व अन्य नेताओं के साथ मुलाकात करने के बाद चुनाव में मीडिया की तरफ से निभाए गए रोल बारे मुख्यमंत्री, परनीत कौर और कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि पटियाला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने रिकार्ड 59 सीटें जीतकर एक इतिहास कायम किया है, जिस के लिए वह समूह वोटरों कादिल से धन्यवाद करते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!