Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Nov, 2017 07:53 PM
दिल्ली और आसपास के राज्य कई दिनों से धुंध की चादर में लिपटे हुए हैं। यह स्मॉग है, जो सेहत के लिए काफी खतरनाक है। इस स्मॉग से दुखी होकर आज बठिंडा में लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर व मास्क लगाकर सड़कों पर उतर कर अनोखा प्रदर्शन...
बठिंडा: दिल्ली और आसपास के राज्य कई दिनों से धुंध की चादर में लिपटे हुए हैं। यह स्मॉग है, जो सेहत के लिए काफी खतरनाक है। इस स्मॉग से दुखी होकर आज बठिंडा में लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर व मास्क लगाकर सड़कों पर उतर कर अनोखा प्रदर्शन किया।
संघर्ष कमेटी के प्रधान विजय कुमार ने कहा कि सरकार किसानों को रोकने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि बेशक सरकार किसानों को 5 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे पर लोगों को इस प्रदूषण से बचाए जाए।