Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 03:57 AM
6वीं क्लास में पढ़ती 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने वाले आरोपी मूल रूप से...
जालंधर(महेश): 6वीं क्लास में पढ़ती 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने वाले आरोपी मूल रूप से वैस्ट बंगाल निवासी सुदर्शन को शुक्रवार को थाना सदर की पुलिस ने माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है जबकि पीड़ित बच्ची अनमोल (काल्पनिक नाम) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
परागपुर पुलिस चौकी प्रभारी एस.आई. रविन्द्र कुमार ने बताया कि गांव नंगल करार खां में किराए पर रहते करीब 45 वर्षीय आरोपी सुदर्शन ने मकान मालिक की बेटी को 3 माह तक अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उसे गर्भवती कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों के बयानों पर आरोपी किराएदार के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर उसे वीरवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। 2 दिन के रिमांड के दौरान आरोपी सुदर्शन से पुलिस 12 साल की बच्ची के साथ किए गए दुष्कर्म को लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।