Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 01:33 PM
एक बुजुर्ग को आज सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बुजुर्ग प्रकाश सिंह (70) पुत्र मुंशी राम निवासी गांव हिम्मतपुर के परिजनों ने बताया कि पीड़ित प्रकाश सिंह किसी कार्य हेतु बाहर खेतों में गया हुआ था और इसी दौरान उसे किसी सांप ने काट...
मुकेरियां (बलबीर): एक बुजुर्ग को आज सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बुजुर्ग प्रकाश सिंह (70) पुत्र मुंशी राम निवासी गांव हिम्मतपुर के परिजनों ने बताया कि पीड़ित प्रकाश सिंह किसी कार्य हेतु बाहर खेतों में गया हुआ था और इसी दौरान उसे किसी सांप ने काट लिया।
उन्होंने बताया कि घर तक पहुंचते-पहुंचते बापू जी की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। हमने शीघ्र ही किसी वाहन का इंतजाम कर उन्हें उपचार हेतु सरकारी अस्पताल मुकेरियां भर्ती करवाया जहां एमरजैंसी ड्यूटी कर रहे डा. सतबीर सिंह ने प्रथम मैडीकल सहायता देने के उपरांत परिजनों को बताया कि मरीज की हालत नाजुक थी परन्तु अब उसमें थोड़ा सुधार होना शुरू हो गया है।